नई दिल्ली। नई दिल्ली के इंदिरा भवन में मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और CWC सदस्य शामिल हुए।
बैठक में चुनाव आयोग की ओर से जारी SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन, मतदाता सूचियों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस की ओर से इन मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार किया गया।
