रीवा, रीवा में चंदन चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर सिविल लाइन इलाके में चंदन के पेड़ काटकर चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 57 किलो चंदन की लकड़ी बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ के दौरान घटना में इस्तेमाल आरी, चाकू और कुल्हाड़ी समेत अन्य सामान भी जब्त किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। रीवा जिले में चंदन के पेड़ों की लगातार हो रही चोरी के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।
