बंदी हथकड़ी सहित फरार, इलाज के लिए लाया गया अस्पताल 

भोपाल। हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया एक बंदी गुरुवार को हथकड़ी सहित फरार हो गया. आरोप है कि बंदी ने ड्यूटी पर तैनात एक जेल प्रहरी के साथ पहले मारपीट की. इसके बाद वह तेजी से दौड़ते हुए अस्पताल परिसर से बाहर निकल गया. कोहेफिजा थाना पुलिस और जेल प्रबंधन की टीम अब फरार बंदी की तलाश में जुटी है. बंदी का अस्पताल से भागते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक बंदी की पहचान सोहेल खान के रुप में की गई है. सोहेल को धारा 151 के तहत एसीपी टीटी नगर ने जेल भेजा. जेल में उसका अन्य बंदियों के साथ किया जाने वाला व्यवहार भी आसामन्य दिखा. सोहेल के मनोरोगी होने का अंदेशा होने पर उसे उपचार के लिए सुबह के समय हमीदिया अस्पताल लाया गया. सोहेल को अन्य मरीजों की तरह ही अस्पताल में लाइन में पहले लगाया गया. मौका पाकर इसके बाद आरोपी अस्पताल परिसर से भाग निकला. पुलिस अब सोहेल की गिरफ्तारी को लेकर उसके ठिकानों पर भी दाबिश दे रही है.

Next Post

प्रेमी संग फरार पत्नी ने उड़ाए जेवर-नकदी, अब पति से मांग रही प्रॉपर्टी में हिस्सा

Thu Aug 13 , 2026
भोपाल। कजलीखेडा इलाके में रहने वाले एक 40 साल के पति ने घर से गई अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पति का आरोप है कि जितेन्द्र कैथवास नाम के युवक के साथ उनकी पत्नी कहीं चली गई. उनकी पत्नी जाते समय घर में रखी ज्वेलरी और रखे 30 […]

You May Like