ग्वालियर में कलेक्टर ने मंगल धाम के वृद्धजनों को मॉल में दिखाई फिल्म “हनुमान अंश”

ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सामाजिक सरोकार की अनूठी पहल करते हुए मंगल धाम के वृद्धजनों को आज रविवार को शहर के एक मॉल में हनुमान जी पर आधारित फिल्म हनुमान अंश दिखाई।

कलेक्टर श्रीमती चौहान के इस आत्मीय प्रयास से मंगल धाम के वृद्धजनों के बीच उत्साह और खुशी का वातावरण बना। वृद्धजनों ने सामूहिक रूप से फिल्म का आनंद लिया। उनके लिए यह अवसर मनोरंजन के साथ-साथ अपनत्व और सम्मान की सुखद अनुभूति लेकर आया।

फिल्म प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार कुलदीप दुबे एवं विभागीय अधिकारी भी वृद्धजनों के साथ सहभागी बने और उनकी खुशी को साझा किया। इस अवसर पर वृद्धजनों को फल वितरित किए गए। अधिकारियों ने उनसे आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम भी जाना।

मंगल धाम के वृद्धजनों ने कलेक्टर श्रीमती चौहान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उनके साथ जिस आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ समय बिताया गया, वह उनके लिए विशेष अनुभव रहा। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Next Post

भगत सिंह कॉलोनी में घर की खिड़की काटकर घुसे चोर

Sun Sep 13 , 2026
गुना। कैंट थाना क्षेत्र की भगत सिंह कॉलोनी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के उपकरण, वाहन और यहां तक कि जूते-चप्पल भी चोरी कर लिए। वारदात के दौरान बदमाश घर में सो रहे दम्पत्ति को बाहर से कुंडी लगाकर बंद करने के बाद पूरा […]

You May Like