रूस-ईरान की गुप्त डील

रूस और ईरान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत ईरान में छोटे परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। ईरान ने वर्ष 2040 तक 20 गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन का…

रूस और ईरान ने ईरान में छोटे परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह करार बुधवार को मॉस्को में हुआ, जहां रूस की परमाणु संस्था रोसाटॉम के प्रमुख अलेक्सी लिखाचेव और ईरान के परमाणु संगठन के प्रमुख व उपराष्ट्रपति मोहम्मद इस्लामी ने दस्तावेज पर साइन किए। रोसाटॉम ने इस परियोजना को एक रणनीतिक कदम बताया है।

मोहम्मद इस्लामी ने जानकारी दी कि ईरान का लक्ष्य 2040 तक 20 गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन करना है। इस योजना के तहत 8 नए परमाणु संयंत्र बनाए जाएंगे, जिनमें से 4 दक्षिणी प्रांत बुशहर में स्थापित होंगे। इन प्लांट्स से गर्मी के मौसम और अधिक बिजली खपत वाले महीनों में ऊर्जा संकट को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

Next Post

भाजपा सरकार को अविलंब करनी चाहिए निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा- गहलोत

Thu Sep 25 , 2025
जयपुर 25 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) सरकार को अविलंब निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा करनी चाहिए। श्री गहलोत ने अपने बयान में गुरुवार को यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान […]

You May Like