
महेश्वर। आबकारी विभाग ने कलेक्टर भव्या मित्तल के आदेश और सहायक आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध हाथभट्टी मदिरा के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्राम जलकोटी, बुड़कीपुरा, काछिकुआ, काकरिया मऊ, सिरस्या, होलिमाल, खारमक्षी और केरियाखेड़ी में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 10 प्रकरण दर्ज किए। मौके से 03 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। आबकारी टीम ने 105 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा और 7600 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया। जब्त किए गए महुआ लहान के नमूने लेकर शेष को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में जब्त अवैध मदिरा और सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 7 लाख 90 हजार रुपये है।
