घर में काम करते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें

इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र में घर के अंदर रोजमर्रा का काम करते समय एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई. परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण साइलेंट अटैक बताया जा रहा है.घटना पवनपुरी पालदा की है, यहां रहने वाली 50 वर्षीय मीना पति मनोहर मंगलवार को घर में कामकाज कर रही थीं.

इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़ीं. हालत बिगड़ते देख परिजन तुरंत उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर आजाद नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी. पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला प्राकृतिक मौत का प्रतीत हो रहा है.

Next Post

सावधान! भिंड के इटावा रोड पर खंभों में आ रहा करंट, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Wed Jan 28 , 2026
भिंड: इटावा रोड स्थित गणेश चाय की दुकान के सामने से गुजर रही 33 हजार केवी की विद्युत लाइन लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है। जिन लोहे के खंभों पर यह लाइन लगी है, उनमें बारिश होते ही करंट उतरने लगता है। बीती देर रात इसी करंट की […]

You May Like