13 लाख की बकाया बिजली बिल की राशि वसूल करने विभाग ने शुरू किया अभियान,पहले ही दिन वसूले 1 लाख 70 हजार रूपए

पांढुरना, बड़चिचोली विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों के 1100 घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं से 13 लाख रूपयों की बकाया बिजली बील की राशि वसूल करने विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के पहले ही दिन गुरूवार को एक लाख 70 हजार रूपए की राशि जमा कराई गई,वहीं 56 लोगों के घरोंं के विद्युत कनेक्शन अस्थाई रूप से काट दिए गए,इसी प्रकार 9 किसानों पर कृषि पंप की 52 हजार रूपए की राशि वसूल की गई,विभाग की इस कार्यवाहीं के चलते बकाया विद्युत उपभोक्ताओं में हडक़ंप व्याप्त है।

1100 उपभोक्ताओं पर बकाया है 13 लाख की राशि 000

विद्युत विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जिन उपभोक्ताओं पर विद्युत बिल की लंबित बकाया राशि है,ऐसे उपभोक्ताओं को बार-बार बकाया राशि जमा कराने के लिए विभाग द्वारा कई बार निवेदन करने के बाद भी बिजली बिल की राशि जमा नहीं कर पा रहें है,पांढुरना के बड़चिचोली विद्युत उपकेंद्र के ही विभिन्न ग्रामों में जिसमें बड़चिचोली,हिवरा सेनाडवार,बोथिया,आजनगांव, कोंढर,साईखेडा,एल्कापार,खापरखेडा,धोंडा,बोरगांव में ही 11100 घरेलु उपभोक्ताओं पर 13 लाख रूपयों की बकाया राशि है,अब ऐसे उपभोक्ताओं से यह विद्युत बील की बकाया राशि वसूल करने अभियान चलाया जा रहा है।

56 उपभोक्ताओं के घरों की काटी बिजली लाईन 000

विद्युत विभाग द्वारा इन चिंहिंत 1100 उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूल करने आज पहले दिन गुरूवार को एक लाख 70 हजार रूपए की राशि वसूल की गई,वहीं 56 उपभोक्ताओं के घरों की विद्युत सप्लाई स्थाई रूप से काट दी गई,इसी प्रकार जिन कृषि पंप वाले 9 किसानों से 52 हजार रूपए की राशि वसूल की गई।

उपभोक्ताओं में छाया हडक़ंप 000

विभाग की इस कार्यवाहीं से बकाया विद्युत उपभोक्ताओं में हडक़ंप मचा हुआ है,वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विद्युत बिलों राशि समय सीमा में नियमित रूप से जमा करने की अपली की है,जिससे अनावश्यक दंडात्मक कार्यवाहीं से बचा जा सकें। विद्युत उपभोक्ताओं के अधिकारियों ने कहा कि बिजली बिल की बकाया राशि वसूल करने इसी तरह के अभियान सतत् जारी रखने की बात कहीं है।

Next Post

मतदाता सूची में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन

Thu Sep 24 , 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के तहत मतदाता सूचियों में हुए बदलाव को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। कांग्रेस ने मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की […]

You May Like