भिंड: इटावा रोड स्थित गणेश चाय की दुकान के सामने से गुजर रही 33 हजार केवी की विद्युत लाइन लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है। जिन लोहे के खंभों पर यह लाइन लगी है, उनमें बारिश होते ही करंट उतरने लगता है।
बीती देर रात इसी करंट की चपेट में आकर एक बेजुबान नंदी की मौत हो गई। गनीमत रही कि उस समय कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा यह हादसा किसी इंसान की जान भी ले सकता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में इन खंभों में लगातार करंट आ रहा है, लेकिन बिजली विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि लोहे के खंभों की तुरंत जांच कर आवश्यक सुधार कार्य कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके और आम जनता का जीवन संकट में न पड़े।
Next Post
भिंड एवं दतिया में बिजली के साथ ओलावृष्टि की संभावना
Wed Jan 28 , 2026
भिंड: मौसम केन्द्र ने अगले 3 घंटों में भिंड एवं दतिया जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली (70 किमी प्रति घंटे तक की हवा) के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। लोगों से सावधान रहने को कहा गया है। प्रशासन भी एलर्ट मोड पर है। Facebook Share on X […]

You May Like
-
12 months ago
एफपीआई ने पहले सप्ताह निकाले 9,431 करोड़ रुपये
-
2 years ago
समाजसेवी शुभम दीक्षित ने 36वीं बार किया रक्तदान
-
1 year ago
जूते चुराने की रस्म में विवाद के बाद मारपीट
-
2 years ago
विधायक ने जमीन में बैठकर सुनी लोगों की समस्या
-
1 year ago
म्यांमार में एक महीने में भूकंप के 157 झटके