भिंड:शहर के समाजसेवी शुभम दीक्षित ने आज जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में एक गर्भवती महिला की मदद के लिए रक्तदान किया। ब्लड डोनेट करने के बाद शुभम दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि मैंने इस बार 36वीं बार रक्तदान किया है।
उन्होंने कहा कि शहर के युवा जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर रक्तदान करें। रक्तदान करने से शरीर में किसी भी तरीके से कोई कमजोरी नहीं आती है।
