श्योपुर के कालूखेड़ा में मिला 12 फीट लंबा मगरमच्छ, रेस्क्यू के बाद पार्वती नदी में छोड़ा

श्योपुर: जिले के कालूखेड़ा गांव में सुबह एक विशाल मगरमच्छ घुस आया। करीब 12 फीट लंबे इस मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सरपंच मुकेश मीणा ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सुबह 9 बजे वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन गांव में भारी भीड़ के कारण मगरमच्छ को पकड़ना मुश्किल हो गया।

अफरा-तफरी में वह एक गाय-भैंस के बाड़े में छिप गया। स्थिति को संभालने के लिए प्रोटेक्शन फोर्स को बुलाया गया और जेसीबी मशीन की मदद से बाड़े को हटाकर रेस्क्यू किया गया। बड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे खातौली के पास पार्वती नदी के किनारे ले गई, जहां उसे सुरक्षित रूप से नदी में छोड़ दिया गया।

Next Post

आय प्रमाण पत्रों की गड़बड़ी पर सख्ती, अधिकारियों को दी चेतावनी

Tue Aug 5 , 2025
सतना: कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने आय प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी पर सख्त निर्देश दिए हैं। लोक सेवा केंद्रों में प्राधिकृत अधिकारी निर्धारित दिन पर उपस्थित रहकर मामलों का निराकरण करेंगे। गलत प्रमाण पत्र जारी करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को संतोषजनक तरीके से निपटाने […]

You May Like