इंस्टाग्राम पर चाकू के साथ किए पोस्ट के बाद युवक पर कार्रवाई

इंदौर: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के बाद एक युवक को पुलिस ने चाकू सहित गिरफ्तार किया है. मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है.पुलिस के मुताबिक विशाल पारिया पिता श्रीपाल पारिया, निवासी 5 रतलाम कोठी, गीता भवन के पास, को गोमा पंचम की फैल के सामने नगर निगम ग्राउंड क्षेत्र में शाम की गश्त और चेकिंग के दौरान रोका गया.

तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ. थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी, जिसे लेकर विवाद की स्थिति बनी थी. कार्रवाई के बाद युवक ने अपनी पोस्ट को लेकर माफी भी मांगी है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Next Post

स्नान और दर्शन स्थल तक श्रद्धालुओं को पहुंचाना सरकार के लिए बना चुनौती

Fri Feb 27 , 2026
उज्जैन: बीते सिंहस्थ 2016 से अनुभव लेकर आने वाले महाकुंभ 2028 की तैयारी जिस तरह से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह नगर में की जा रही है ऐसे में सरकार दो विषयों को लेकर चिंतित है एक तो ट्रैफिक को संतुलित बनाना ताकि आम जनता, स्थानीय […]

You May Like

मनोरंजन