
धार. महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धार में ‘‘सेवा संकल्प अभियान- नमो सेवा’’ के अंतर्गत एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक का शीर्षक ‘‘सपनों को पंख- योजनाओं से शिक्षा की उड़ान’’ रखा गया था। जिसके माध्यम से युवाओं को राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।नाटक में महाविद्यालय के विद्यार्थी स्नेहा, चंचल, रानी, अर्पित, ईशान और बादल ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं और अपने अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा। इस प्रस्तुति का लेखन एवं विद्यार्थियों को अभ्यास प्राध्यापक आशीष बघेल द्वारा कराया गया, वहीं प्राध्यापक कीर्ति सोलंकी ने इसमें विशेष सहयोग प्रदान किया।
4 प्रमुख योजनाओं पर हुआ केंद्रित मंचन-नाटक के जरिए मध्य प्रदेश सरकार की चार प्रमुख योजनाओं को सरल और रोचक तरीके से समझाया गया। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजनारू उच्च शिक्षा के लिए मेधावी विद्यार्थियों को मिलने वाली वित्तीय सहायता। गांव की बेटी योजनारू ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा से जोडऩे के अवसर। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनारू महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन के कदम। सीएम सीखो-कमाओ योजना- युवाओं को हुनर सिखाने के साथ आर्थिक संबल देने की पहल शामिल है।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मीरा जामोद ने किया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर सुनील जमरा, कपिला चौहान, निर्भय सिंह सोलंकी और डॉ. रीना गामी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आयशा ख़ान ने नाटक की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें भविष्य में भी सामाजिक जागरूकता की ऐसी गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
