होली के रंग में मिला खून,स्कूल चपरासी की सरेआम हत्या

दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र के हथना गांव में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई.रंग में खून की होली सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी.घटना का बारीकी से परीक्षण चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे, देहात अमित गौतम, चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, सब इंस्पेक्टर रोहित द्विवेदी सहित पुलिस ने पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल शुरू की है।

साथ ही स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली है मौके पर एफएसएल सागर टीम भी पहुंची, और घटनास्थल का सही परीक्षण हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा एसडीईआरएफ टीम द्वारा लाई गई। लाइट भी लगाई गई. चंदू पिता मलखान रैकवार उम्र करीब 28 वर्ष निवासी हथना महर्षि स्कूल में चपरासी पद पर पदस्थ था।

Next Post

पानी भरे गड्ढे में गिरने से डेढ़ साल की मासूम की मौत

Thu Mar 5 , 2026
इंदौर: खुडैल थाना क्षेत्र के तिल्लोर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया. घर के पास खेत में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची पानी से भरे गड्ढे में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर […]

You May Like

Play sound