भोपाल। राजधानी भोपाल के कई इलाकों में ट्रैफिक सिग्नल बंद होने की वजह से लगने वाले जाम से आम जनता की परेशानी बढ़ गई है। कोलार के मंदाकिनी चौराहे,पं खुशीलाल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय और नेहरू नगर जैसे इलाकों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इन इलाकों में न तो यातायात नियमों का पालन हो रहा है और न ही यातायात पुलिस की मौजूदगी दिखाई दे रही है। कोलार के मंदाकिनी चौराहे, में यातायात की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां सड़कों पर अवैध पार्किंग, तेज गति से वाहन चलाना और कभी लाइट जलती है तो सिग्नल तोडऩा आम बात हो गई है। इसके अलावा, बसें,ट्रक और ट्रॉली जैसे भारी वाहनों के कारण यातायात जाम की समस्या पीक हावर्स में बनी रहती है। इस इलाके में यातायात पुलिस की अनुपस्थिति के कारण, वाहन चालक अपनी मनमानी करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।इसके साथ ही पं खुशीलाल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के पास की ट्रैफिक लाइट् के खऱाब होने और यातायात पुलिस के गैर मौजूदगी की समस्या बनी रहती है। इस इलाके में लोगों द्वारा आवाजाही काफी कम होती है जिसके कारण पुलिस यहाँ मौजूद नहीं रहती और लोग अपनी मनमानी करते है, जिससे दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय के पास अवैध पार्किंग भी एक बड़ी समस्या है। और नेहरू नगर जैसे पॉश इलाके में भी लोग नियम को ताक पर रखते दिखते है जिसके कारण नेहरू नगर चौराहे पर अक्सर जाम और सड़क दुर्घटना की स्तिथि बनी रहती है.
सुझाव
यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए, यातायात पुलिस को इन इलाकों में नियमित रूप से गश्त करनी चाहिए और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई करनी चाहिए। इसके अलावा, स्थानीय प्रशासन को इन इलाकों में अवैध पार्किंग को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
