
रीवा नवभारत
त्योंथर विश्राम गृह में मंगलवार को त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज द्वारा जन सुनवाई का आयोजन किया गया,इस बार अधिकांश समय विधायक ने जमीन पर बैठकर समस्या सुनी। समस्याओं को लेकर विधायक बेहद गंभीर नजर आए।जनता दरबार में आए लोगों की समस्याओं को उन्होंने सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया।इस दौरान सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए।जिन्हें सिद्धार्थ ने अपने हाथों से प्रशासनिक अधिकारियों को सुपुर्द किया और तत्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया।उन्होंने जनसुनवाई के दौरान उस समय तक लोगों के आवेदन लिए जब तक कि आखिरी व्यक्ति का आवेदन उनके हाथ में नहीं आ गया।उन्होंने सभी आवेदनों संबंधित अधिकारियों को सुपुर्द करते हुए कहा कि इसका समय से निराकरण करें।सिद्धार्थ ने अधिकारियों को एक-एक आवेदन पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिद्धार्थ तिवारी ने जनसुनवाई में शामिल लोगों को भरोसा दिलाया कि जब तक जन सुनवाई में आई शिकायतों का निराकरण नहीं हो जाएगा,तब तक संबंधित अधिकारियों को चैन से नहीं बैठने दिया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जितने भी शिकायती आवेदन प्राप्त हुए है उन सभी का समाधान अपनी निगरानी में कराकर लोगों कोअवगत करवाउंगा।
