पुरानी रंजिश में बदमाशों ने युवक पर किया हमला

हथियार लेकर दौड़े, सीसीटीवी में दिखे आरोपी

इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते पांच बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर दिया. हाथियारों के साथ हमला करने दोड़ों बदमाशों को देख युवक जान बचा कर भाग गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस युवक की तलाश कर रही है.परदेशीपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि थाने पहुंचे पुष्पेद्र सुनहरे ने बताया कि क्षेत्र की गली नम्बर दो स्थित हनुमान मंदिर के पास उसका छोटा बाई अतुल उसके दोस्तों के साथ खड़ा हुआ था.

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला बबलू उर्फ ढाई किलो अपने पांच साथियों के साथ वाहन पर वहां आया और अतुल से विवाद करने लगा. इसी दौरान बबलू और उसके साथियों ने अतुल के साथ मारपीट की और चाकू निकाल कर उसे मारने की धमकी दी. जान बचाने के लिए अतुल वहां से भागा, इस पर बदमाशों ने कुछ दूर तक उसके पीछे हथियार लेकर दौड़ते रहे. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने बबलू उर्फ ढाई किलो और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है.

Next Post

यूनियन कार्बाइड कचरा सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाएगाः संभागायुक्त

Tue Jan 28 , 2025
कचरा जलाने को लेकर पत्रकारों से की चर्चा इंदौर: यूनियन कार्बाइड भोपाल के कचरे को पीथमपुर में निष्पादन करने से आमजन के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा. दहन प्रक्रिया से उत्पन्न होने वाले अवशेषों को सिक्योर्ड लैण्डफिल में सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाएगा. इस अवशेष […]

You May Like