जंतर-मंतर पहुंचे विपक्षी नेता, छात्रों के आंदोलन को दिया समर्थन

जंतर-मंतर पहुंचे विपक्षी नेता, छात्रों के आंदोलन को दिया समर्थन

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजीपी) के आंदोलन को मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी -एसपी और शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं का समर्थन मिला। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पहुंचकर उन घायल छात्र-युवा प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की, जो पुलिस कार्रवाई में चोटिल होने के बावजूद आंदोलन जारी रखने के लिए वापस धरनास्थल पर पहुंचे थे। श्री केजरीवाल ने कहा कि इन युवाओं का संकल्प इस सरकार के खिलाफ उनके संघर्ष को दर्शाता है और कठिन समय में युवाओं के साथ खड़ा होना आवश्यक है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सांसद शरद पवार ने भी जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का हालचाल जाना। उन्होंने रविवार को दिल्ली पुलिस द्वारा की गयी कथित बल प्रयोग की घटना के बाद आंदोलनकारी छात्रों से मुलाकात कर उनका समर्थन किया। इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत और अरविंद सावंत ने भी जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों के आंदोलन में भाग लिया। उन्होंने कथित परीक्षा घोटालों और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए छात्रों के आंदोलन के प्रति एकजुटता व्यक्त की। श्री संजय राउत ने कहा, “जंतर-मंतर पर जली यह आग बुझने वाली नहीं है। जरूरत पड़ी तो हम भी भूख हड़ताल में शामिल होंगे

.....

Next Post

छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आगे आए अरविंद केजरीवाल, लीगल टीम के गठन के साथ हेल्पलाइन नंबर जारी

Tue Jul 21 , 2026
नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राजधानी दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिसिया बर्बरता की कड़ी निंदा की है। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बेरहमी से लाठीचार्ज और आंसू गैस […]

You May Like