निशुल्क भोजनशाला और राष्ट्रगान प्रकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत : विक्रांत

ग्वालियर: भारत विकास परिषद की ‘शाखा सहयोग’ द्वारा सेवा, पर्यावरण एवं संपर्क प्रकल्प के अंतर्गत कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन शाखा के कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र बंसल के चेतकपुरी निवास पर हुआ, जिसकी शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल (आरएसएस प्रचारक व पूर्व एबीवीपी राष्ट्रीय दायित्व), प्रांत के संपर्क प्रमुख अशोक शर्मा एवं विशेष अतिथि के रूप में कोटा (राजस्थान) की शाखा विक्रमादित्य के अध्यक्ष अरविंद यादव उपस्थित रहे।क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने शाखा के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और आगामी प्रकल्पों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि शाखा सहयोग द्वारा निरंतर संचालित ‘राष्ट्रगान’ एवं ‘निशुल्क भोजनशाला’ जैसे प्रकल्प पूरे भारत विकास परिषद के लिए एक महान प्रेरणा स्रोत हैं।

इसके बाद शाखा सहयोग एवं मां अन्नपूर्णा भोजन समिति के सहयोग से कैंसर हॉस्पिटल में मरीजों और उनके अटेंडरों को निशुल्क भोजन कराया गया, और गहन निरीक्षण किया।शाखा सदस्यों के साथ मिलकर संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने कैंसर पहाड़ी पर पौधरोपण किया, दिनेश चंद्र बंसल ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, दिनेश चंद्र बंसल,सुमन अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, शेफाली सिंघल, विनोद सिंघल, रामकृष्ण अग्रवाल, गोपाल जैन, अरुण बंसल, नंदकिशोर अग्रवाल, कन्हैयालाल सिंघल, पप्पू अग्रवाल समेत कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

नितेश ने पुरुषों के ग्रीको रोमन 97 किग्रा के सेमीफाइनल में, मानसी ने क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Thu Oct 1 , 2026
आइची-नागोया (जापान) 01 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय पहलवान नितेश ने गुरुवार को एशियाई खेल 2026 की पुरुषों के ग्रीको-रोमन 97 किग्रा भार वर्ग की कुश्ती स्पर्धा में तुर्कमेनिस्तान के अमनबर्डी आगामम्मेदोव को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं महिला पहलवान मानसी अहलावत ने कजाकिस्तान की इरिना कुजनेत्सोवा को हराकर […]

You May Like