प्रेमी युगल की पिटाई मानव अधिकारों का उल्लंघन

जबलपुर: प्रेमी युगल की पिटाई को मानव अधिकारों का उल्लंघन मानकर मानव अधिकार आयोग ने कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव कुमार टंडन की एकलपीठ ने जबलपुर व रीवा के एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों पर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह के भीतर मांगा है।

विदित हो कि गत् दिनों रीवा से संस्कारधानी में शादी रजिस्टर्ड कराने पहुंचे एक प्रेमी युगल पर लड़की पक्ष वालों द्वारा लाठी-डंडों से हमला कर बेरहमी से मारपीट कर दी थी। ये जोड़ा नगर निगम जबलपुर में शादी रजिस्टर्ड कराने जा रहा था उसके पहले ही इन पर हमला कर दिया गया। युवती का कहना है कि उसके परिवार वाले उसका सौदा करना चाहते थे, जिससे भागकर वह युवक के साथ शादी करने जबलपुर पहुंची थी।

Next Post

गोविंदपुरा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह पकड़ा, 16 दोपहिया वाहन जब्त

Thu Jul 17 , 2025
भोपाल: गोविंदपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गईं कुल 16 दोपहिया गाड़ियाँ और एक नई रॉयल एनफील्ड बुलेट बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपी के पास से बरामद वाहनों के नंबर इस प्रकार हैं: […]

You May Like