बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत, ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन

मंडला/बम्हनी। बिजली वितरण कंपनी की लापरवाही से एक किसान की करेंट लगने से मौत हो गई। घटना बम्हनी थाना क्षेत्र गांव ग्वारा की है। किसान सुबह के समय खेत में पानी छोडऩे के लिए गया था। खेत से गुजरी झूलती बिजली लाइन की चपेट में आने से घटना का शिकार हो गया है। इसको लेकर ग्रामीणो में नाराजगी है। लापरवाह बिजली कंपनी के खिलाफ ग्रामीण व परिजनो ने गंभीर आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया है।

बताया गया है कि बिजली सप्लाई और लाइन रखरखाव

में बिजली कंपनी के द्वारा लापरवाही बरती गई है। यहां ग्वारा क्षेत्र में किसानो के खेत से गुजरी लाइन कई महिनो से झूल रही है। खेती किसानी के कार्य के दौरान हादसा होने का अंदेशा को देखते हुए पहले भी किसानो ने बिजली कंपनी को शिकायत की थी लेकिन कंपनी के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। यहां किसानो ने खेत बुबाई कार्य जैसे तैसे सावधानी से पूरा किया लेकिन सुबह के समय ग्वारा निवासी किसान नरसिंह जंघेला 55 वर्ष खेत में पानी छोडऩे के लिए गया हुआ था। इसी दौरान झूलती बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। जोरदार करेंट लग जाने से नरसिंह जघेंला की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणो व परिजनो को मिली। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणो ने मृतक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणो के आरोप है कि खेत से गुजरी बिजली की शिकायत पहले भी की गई थी लेकिन बिजली कंपनी के द्वारा कोई सुधार कार्य नहीं किया गया। लापरवाही के चलते एक किसान की जान चली गई। बिजली कंपनी की लापरवाही से लोगो को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Next Post

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटो जर्नलिस्ट ने मनाया उत्सव

Tue Aug 19 , 2025
भोपाल। हर वर्ष 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। इसी कड़ी में भोपाल फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मंगलवार को रोशनपुरा चौराहे पर केक काटकर इस दिवस को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में फोटो जर्नलिस्टों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और फोटोग्राफी के महत्व पर चर्चा की। […]

You May Like

Play sound