डीपीआर पर यूक्रेनी हमलों में तीन नागरिक घायल : क्षेत्रीय प्रमुख

मॉस्को, 05 सितंबर (वार्ता) डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) के क्षेत्रीय प्रमुख डेनिस पुशिलिन ने कहा कि शुक्रवार को यूक्रेनी सशस्त्र बलों के हमलों में तीन नागरिक घायल हो गये और उनका इलाज चल रहा है।
श्री पुशिलिन ने रूस में प्रचलित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘मैक्स’ पर लिखा, “यूक्रेनी सशस्त्र बलों के स्ट्राइक ड्रोन हमलों में आज गणराज्य के तीन नागरिक घायल हुए हैं।”

उन्होंने कहा कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सीय देखभाल मिल रही है। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

.....

Next Post

टीवीएस शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 25 इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर खाक

Sat Sep 5 , 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में टीवीएस शोरूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई, जिसमें 25 इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर राख हो गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। Facebook […]

You May Like