ग्वालियर: सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और धर्म रक्षा के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन कल 11 जनवरी को ग्वालियर शहर और देहात में होंगे। कल दोपहर 2 बजे डबरा के पिछोर में कृषि उपज मंडी कल्याणपुर तिराहा पर आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर, मुख्य अतिथि धूमेश्वर धाम भितरवार के महामंडलेश्वर स्वामी अनिरुद्धवन महाराज होंगे। कार्यक्रम से पहले मातृशक्ति द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।
उधर ग्वालियर शहर की संजय नगर बस्ती में 11 जनवरी को सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन गोल पहाडिय़ा, पुलिस चौकी के सामने मुरली गार्डन में किया गया। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में सुबह राम धुन प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर सतीश शुक्ला, अरविंद कुशवाहा, राजेंद्र सेन, उदयभान रजक, श्याम शर्मा, राम शर्मा, बेनी प्रसाद चौरसिया, कल्लू रजक, पप्पू राठौर आदि उपस्थित रहे।
