पंजाबी परिषद का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप रविवार को शूजाबाद भवन में

ग्वालियर: पंजाबी परिषद ग्वालियर के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन शूजाबाद भवन में 11 जनवरी को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक किया जाएगा। उक्त जानकारी पंजाबी परिषद के कन्हैयालाल आनंद एवं डॉक्टर संजीव थरेजा ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन लोहड़ी के महापर्व पर पंजाबी परिषद चंबल संभाग द्वारा किया जा रहा है।

शिविर में सभी प्रकार की जांच एवं दवाइयां निशुल्क वितरित की जाएगी। मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य कैंप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद रोगियों का डॉक्टरों द्वारा निशुल्क जांच एवं निशुल्क दवाइयां आवश्यकता अनुसार या डॉक्टरी सलाह पर उपलब्ध कराना है। ग्वालियर पंजाबी परिषद चंबल संभाग अपना यह प्रयास आगे भी जारी रखेगी। अलग-अलग क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा अन्य क्षेत्रों के जरूरतमंद रोगी भी निशुल्क स्वास्थ्य जगत से लाभ ले सकते हैं।

Next Post

ग्वालियर में युवा दिवस पर दो हजार से अधिक स्थानों पर 2 लाख से अधिक विद्यार्थी व नागरिक करेंगे सामूहिक सूर्य नमस्कार

Sat Jan 10 , 2026
ग्वालियर:ग्वालियर में 12 जनवरी को 2 हजार से अधिक शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा जिसमें 2 लाख से अधिक विद्यार्थी व नागरिक सामूहिक सूर्य नमस्कार करेंगे। जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम प्रात: 9 बजे से शासकीय बालक उमावि शिक्षानगर में होगा। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि […]

You May Like