
रीवा। रीवा जिले के त्यौंथर तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत मदरो के काल्ही टोला में खेत में लगे बिजली के खुल्ला तार में नील गाय के फसने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा है और नीलगाय के शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया गया.
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह एक मिल गाय को खेत में मृत अवस्था में पड़े हुए देखा गया जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई. मौके पर पहुंचे वन अमले ने पाया कि स्थानीय निवासी दीपक सिंह उर्फ मानेंद्र के खेत में करंट का खुल्ला तार लगाया गया था. जिसमें फसने के कारण नीलगाय की मौत हुई इसकी पुष्टी वन विभाग ने भी की है. वन विभाग की टीम द्वारा नीलगाय के शव का पीएम कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है की हत्या कर दिया है वही मौके पर पहुंचे ग्राम वासी ने प्रशासन और वन विभाग को सूचना दी.
