किसानों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

जबलपुर। किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय पर विशाल ट्रैक्टर वाहन रैली निकाली गई। दोपहर कृषि उपज मंडी में जिलेभर के किसान एकत्रित हुए और संक्षिप्त सभा के बाद ट्रैक्टरों का लंबा काफिला दमोह नाका, रानीताल, यातायात चौक, तीन पत्ती चौक, नौदरा ब्रिज से होते हुए घंटाघर पहुंचा। यहां किसानों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें बताई, जिसमें उन्होंने लैंड पुलिंग एक्ट को तत्काल वापस लेने, यूरिया व डीएपी खाद की पर्याप्त व्यवस्था करने, कालाबाजारी पर रोक लगाने, धान, गेहूं, मूंग, उड़द का रुका हुआ भुगतान तुरंत करने, गेहूं 2700 रुपए व धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जाए, जिले में तीन साल से अधिक समय से पदस्थ कृषि विभाग के अधिकारियों का स्थानांतरण तथा भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करने आदि मांगों को प्रशासन के समक्ष रखकर जल्द निराकरण की मांग की।

Next Post

ग्वालियर की सड़कों की बदहाली पर सिंधिया नाराज

Mon Sep 15 , 2025
*समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश* नवभारत न्यूज ग्वालियर। रियासतकालीन शहर ग्वालियर पिछले कई महीनों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सड़कों के गड्डों के और लाखों रुपये खर्च कर तैयार नई बनी सड़क के बार बार धंसने की बदनामी राष्ट्रीय स्तर पर होने के बाद […]

You May Like