इंदौर:रावजी बाजार थाना क्षेत्र के हाथीपाला में गुरुवार रात हुए युवक के मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में मृतक के ही दोस्त अरबाज को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह उधारी के पैसे का विवाद था.थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि आरोपी अरबाज ने पठान मोहल्ला निवासी फिरोज उर्फ कालू को करीब 3 लाख रुपए उधार दिए थे. काफी समय से रकम वापस नहीं मिलने पर दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था.
गुरुवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों आमने-सामने हो गए. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से फिरोज पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया. पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल कर लिया है. मामले में जल्द ही विस्तृत खुलासा करेंगी.
