कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया का तबादला

कटनी। राज्य शासन द्वारा जारी पुलिस विभाग की तबादला सूची में कटनी में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया का स्थानांतरण कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला कटनी के पद से हटाकर उप सेनानी, 36वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल (विसबल), बालाघाट पद पर पदस्थ किया गया है।

डेहरिया के स्थानांतरण को पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा माना जा रहा है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग की इस तबादला सूची में प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं, जिनमें कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया का नाम भी शामिल है।

Next Post

मेज़बान भारत ने पांच गोल्ड मेडल जीतकर शानदार शुरुआत की

Fri Jun 5 , 2026
अहमदाबाद, 05 जून (वार्ता) मेज़बान भारत ने पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप 2026 में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। टीम ने यहां एका एरिना में आयोजित इस खेल के सबसे बड़े ग्लोबल इवेंट में पहले छह में से पांच गोल्ड मेडल जीतकर अपना दबदबा साबित किया। पश्चिम बंगाल के अभय बर्मन (सीनियर पुरुष) […]

You May Like