नयी दिल्ली, 16 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव उतर गया। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चीनी के दाम बढ़ गये जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 38 रुपये बढ़कर 3,829 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 14 रुपये सस्ता हुआ और 2,773 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। आटे की कीमत कमोबेश पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही बनी रही।
दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 63 रुपये और मसूर दाल की 34 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गयी। वहीं, मूंग दाल आठ रुपये और उड़द दाल चार रुपये महंगी हुई। चना दाल का भाव स्थिर रहा।स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 103 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी। सरसों तेल भी 22 रुपये सस्ता हुआ। अन्य खाद्य तेलों में तेजी रही। सोया तेल 92 रुपये और सूरजमुखी तेल 40 रुपये महंगा हो गया। पाम ऑयल में 15 रुपये और वनस्पति में चार रुपये प्रति क्विंटल ऊपर बंद हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 19 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी की कीमत पांच रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।

