वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष के लिए ब्याज की दर बढ़ी

नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) सरकार ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष के लिए ब्याज की दर में भारी बढ़ोतरी करते हुए इसे 6.85 प्रतिशत कर दिया है।

यह दर वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अधिसूचित की गयी है। वित्त मंत्रालय की सोमवार देर रात जारी अधिसूचना में कहा गया है कि वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष के तहत जमा पर …01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि के लिए 6.85 प्रतिशत ब्याज दर प्रभावी होगी। यह दर 01 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी।

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2024-25 में वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष पर ब्याज दर 3.35 प्रतिशत और 2023-24 में 7.15 प्रतिशत थी।

वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष की स्थापना वित्त विधेयक 2015 के तहत 18 मार्च 2016 को की गयी थी। इसका उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं में बिना दावे के पड़े पैसे का इस्तेमाल वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए करना है, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों के लिए।

 

 

Next Post

तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार

Tue Jun 9 , 2026
कोलकाता, 09 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाली की पुलिस ने सोमवार रात को तृणमूल कांग्रेस के नेता और बिधाननगर नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सब्यसाची दत्ता को कथित जबरन वसूली एवं आपराधिक धमकी के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, साल्ट लेक के एक व्यवसायी ने दत्ता के खिलाफ […]

You May Like