ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत


इछावर: थाना क्षेत्र में बोरदी और लसूडिया कांगर के बीच हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ग्राम बिछौली निवासी चालक की मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात चालक ग्राम बिछौली निवासी हरीप्रसाद उर्फ छोटू ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था.

रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. हादसे में चालक छोटू उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. वहां से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जमा हो गई लोगों ने चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. चालक के शव को बाहर निकलवाया और पीएम के लिए भेजा. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

पथ संचलन में दिखा अनुशासन व देशभक्ति का संगम

Mon Oct 26 , 2026
सीहोर: शहर में रविवार को आरएसएस का पथ संचलन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक एकता के संदेश के साथ निकाला गया.गणवेशधारी स्वयंसेवकों की अनुशासित कदमताल, एकरूपता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण ने मार्ग में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया. पथ संचलन के दौरान वातावरण राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोत नजर […]

You May Like