
ग्वालियर। चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में आज आयोजित 17वें निशुल्क ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन में चार रिश्ते तय किए गए। एक जोड़े ने अक्षय तृतीया पर चौथे सामूहिक विवाह सम्मेलन में दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए विवाह करने की स्वीकृति दी जिस पर सकल ब्राह्मण महासमिति महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज, कार्यकारी अध्यक्ष रश्मि दीपक त्रिपाठी, संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा, रेनू शर्मा, महामंत्री रचना गौड ने इस जोड़ा का माल्यार्पण से स्वागत किया गया।
108 महिलाओं ने स्मारिका का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज ने की। 838 लड़कियों एवं 1458 लड़कों के बायोडाटा की जानकारी दी गयी। चार रिश्ते तय हुए।
समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, महामंत्री डॉ. मुन्ना लाल शर्मा, संयुक्त अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, हेमेश दंडोतिया, महेश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण रिश्ता केंद्र के माध्यम से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक प्रधान कार्यालय ऊंट पुल जिंसी नाले लश्कर में निशुल्क रिश्ता करने के लिए देवेंद्र कुमार पाठक, अशोक कुमार शर्मा, कृष्ण बिहारी दुबे, योगेंद्र दीक्षित, रचना गौड, अंजू दीक्षित सेवा भाव से कार्य करेंगे। जो लोग इस बार स्मारिका लेने से वंचित रह गए हैं, वे इस बार प्रधान कार्यालय से या श्याम बाबू शर्मा एसएम पेपर हाउस, 27 रामा मार्केट से ले सकेंगे। सम्मेलन में बायोडाटा की जानकारी रामनारायण मिश्रा, श्याम बाबू शर्मा, हेमेश दंडोतिया, परमानंद शर्मा, शशीकांत दिक्षित, राजू पंडित, अनीता रिक्षारिया, डॉक्टर प्रमिला पचौरी, रश्मि त्रिपाठी ने पढ़कर सुनाए।आभार डॉक्टर मुन्नालाल शर्मा एवं योगेंद्र दीक्षित ने माना।
