ताले तोड़कर लैपटॉप शोरूम में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार

इंदौर: विजयनगर थाना पुलिस ने शहर के एक लैपटॉप शोरूम में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आदतन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से छह लैपटॉप, हेडफोन, नेकबैंड और नगदी मिलाकर करीब सात लाख रुपए का माल बरामद किया है।थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के मुताबिक फरियादी सुधीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 से 29 अक्टूबर की दरमियानी रात उनके स्कीम नंबर 54 स्थित एचपी लैपटॉप शोरूम का ताला तोड़कर अज्ञात चोर छह लैपटॉप, कॉलर माइक, हेडसेट, पेनड्राइव और 50 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्धों का पीछा करते हुए तीन आरोपियों—नरेंद्र विश्वकर्मा (20) निवासी दमोह, सनी उर्फ सनील सोनी (23) निवासी सागर, और सत्यम तिवारी (21) निवासी दमोह—को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों के आदतन अपराधी हैं, जिन पर क्रमशः 11, 14 और 17 प्रकरण दर्ज हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इंदौर घूमने आए थे और पैसों की जरूरत होने पर वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के समय पुलिस घेराबंदी के दौरान वे भागने की कोशिश में मोटरसाइकिल से गिर गए और घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों से चोरी गया सारा माल बरामद कर लिया है।

Next Post

बीसीसीआई देगा भारतीय महिला टीम को 51 करोड़ रूपये का इनाम

Mon Nov 3 , 2025
मुम्बई 03 नवंबर (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला टीम के लिए सोमवार को 51 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने आज कहा, “बीसीसीआई बहुत खुश है और आईसीसी […]

You May Like