स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा स्वच्छोत्सव के रूप में मनाया जाएगा

रीवा। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा. इस पखवाड़े की मुख्य थीम स्वच्छोत्सव तय की गई है.

प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवणे ने बताया कि पखवाड़े का शुभारंभ 17 सितम्बर को किया जाएगा. इस दिन जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों तथा जल संरचनाओं में सामूहिक रूप से स्वच्छता का अभियान चलाया जाएगा. इसके साथ-साथ प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में भी विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी. पखवाड़े के दूसरे दिन 18 सितम्बर को लोगों को घरों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके उसे कचरा वाहन को देने के लिए जागरूक किया जाएगा. सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए 19 सितम्बर को हाट बाजारों धार्मिक स्थलों और अन्य प्रमुख स्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. स्वच्छता के क्रम में 20 सितम्बर को नगर को साफ-सुथरा रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जाँच की जाएगी. स्कूलों तथा ग्राम पंचायतों में 21 सितम्बर को प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित करने के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. प्रभारी कलेक्टर ने बताया कि 22 सितम्बर को स्वच्छ हरित उत्सव मनाया जाएगा. इसके तहत कचरे और कबाड़ से आकर्षक वस्तुएं बनाने प्रशिक्षण दिया जायेगा.

Next Post

सम्पत्तिकर एवं जलकर अधिभार में मिलेगी विशेष छूट

Thu Sep 11 , 2025
रीवा।नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर दिन शनिवार को किया जा रहा है, जिसमें वर्ष 2024-25 तक के संपत्तिकर और जलकर बकाया भुगतान के अधिभार में 25 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक विशेष छूट दी जाएगी. लोक अदालत का आयोजन नगर निगम कार्यालय के साथ साथ चारो जोन कार्यालयों […]

You May Like