निर्माण कार्य की गुणवत्ता के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करें इंजीनियर

इंदौर:निगम आयुक्त ने आज मास्टर प्लान की निर्माणाधीन सड़कों को लेकर समीक्षा की. बैठक में निर्माण एजेंसियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. साथ ही सभी एजेंसियों के कार्य में गति लेन और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए.आज निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा स्मार्ट सिटी कार्यालय में मास्टर प्लान की सड़कों को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में सभी मास्टर प्लान सड़कों के विस्तार से जानकारी ली.

इसके बाद निर्माण एजेंसियों द्वारा धीमी गति से काम करने पर नाराजगी जताई और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए. आयुक्त ने मास्टर प्लान की सड़कों में कंसलटेंट प्रतिनिधियों को कहा कि हर साइट पर गुणवत्ता के लिए कंसलटेंट द्वारा ही इंजीनियरों की नियुक्ति अनिवार्य रूप से की जाए. बैठक में अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, सहायक यंत्री नरेश जायसवाल, उपयंत्री पराग अग्रवाल, निर्माण कार्य से एजेंसियों के प्रतिनिधि, कंसलटेंट तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

बीआरटीएस मार्ग का निरीक्षण
आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज सुबह राजीव गांधी चौराहा से निरंजनपुर चौराहा तक संपूर्ण बीआरटीएस सड़क का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बीआरटीएस निर्माण हटाने की विस्तार से जानकारी लेकर शेष निर्माण कार्य को भी शीघ्र हटाने के निर्देश दिए गए.

निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़कों का निरीक्षण
बीआरटीएस निरीक्षण के बाद आयुक्त सिंघल ने शहर में मास्टर प्लान की प्रमुख निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया. निरीक्षण में एडवांस एकेडमी निपानिया, स्टार चौराहा से जमजम चौराहा तक, खजराना से रिंग रोड तक तथा जंजीरवाला चौराहा से अटल द्वार तक की सड़क का मौका मुआयना किया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा सड़कों की लागत, लंबाई, चौड़ाई, बाधक निर्माण तथा अन्य तकनीकी बिंदुओं की जानकारी ली गई.

Next Post

आईडीए की वृद्ध जनों के लिए चर्चित स्नेह धाम बिल्डिंग का टेंडर निरस्त

Fri Jan 16 , 2026
इंदौर:आईडीए ने छह माह पहले वृद्धों के लिए बनाई सीनियर सिटीजन बिल्डिंग का टेंडर निरस्त कर दिया है. इसका कारण यह बताया जा रहा है कि लीज पर लेने वाली कंपनी ने सेक्युरिटी डिपाजिट की राशि जमा नहीं कराई है. टेंडर के दौरान जमा राशि आईडीए ने जब्त कर ली […]

You May Like

मनोरंजन