प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से पांच मरे

प्रयागराज, 15 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र स्थित पचदेवरा हाल्ट पर बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पचदेवरा हाल्ट पर कभी-कभी ट्रेन रुकती है। जब एक ट्रेन रुकी तो कुछ यात्री नीचे उतर गए। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौके पर ही कटकर मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए रेल यातायात भी प्रभावित रहा।

 

Next Post

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अबू सलेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका खारिज की

Wed Apr 15 , 2026
मुंबई, 15 अप्रैल (वार्ता) बॉम्बे उच्च न्यायालय ने 1993 के सिलसिलेवार बम धमाकों के मुख्य आरोपी एवं गैंगस्टर अबू सलेम की सजा में छूट और जेल से जल्दी रिहाई की मांग संबंधी याचिका बुधवार को यह कहते हुए खारिज कर दी कि प्रथम दृष्टया सलेम ने अभी तक 25 साल […]

You May Like