सीहोर. वर्षाकाल में बाढ़, जलभराव और पिकनिक स्थलों पर हादसे रोकने को लेकर कलेक्टर बालागुरु के और एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने झोलियापुर और कोलार बांध की हालिया दुर्घटनाओं का उल्लेख करते हुए सभी जोखिमपूर्ण स्थलों जैसे आमरगढ़ वाटरफॉल, मिडघाट, कोलार बांध, कालिया देव आदि पर सख्त निगरानी और संयुक्त गश्त के निर्देश दिए. कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि हर नागरिक का जीवन सर्वोच्च प्राथमिकता है. संबंधित विभागों को आपस में समन्वय कर सतर्कता से ड्यूटी करने, बैरिकेड लगाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और पर्यटकों को रोकने के निर्देश दिए गए. आपदा से निपटने के लिए सभी उपकरण मौके पर तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, अधिकारियों को मुख्यालय में निवास करने और ड्यूटी स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि जलमग्न पुल-पुलियों को पार न करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.
जन सुरक्षा सर्वोपरि: बाढ़ प्रबंधन को लेकर कलेक्टर-एसपी सख्त
