डॉ.एस.बी.खरे कम्युनिटी सर्विस अवॉर्ड से हुये सम्मानित

सीधी।स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन, समर्पित एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. एस. बी. खरे को कम्युनिटी सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अजय विष्णोई, डॉ. नवनीत सक्सेना (डीन, एनएससीबी मेडिकल कॉलेज, जबलपुर), डॉ. ऋचा शर्मा (डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट), डॉ. अखिलेश गुमास्ता (वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ), श्री सौरभ बड़ेरिया (चेयरमैन, अपोलो जबलपुर ग्रुप), डॉ. रितु श्रीवास्तव (ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन), डॉ. परिमल स्वामी (को-ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन), डॉ. वी. के. भारद्वाज (साइंटिफिक सेक्रेटरी) एवं डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव (ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी) की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

डॉ. एस. बी. खरे का निस्वार्थ सेवा भाव, समाज के प्रति समर्पण तथा जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान चिकित्सा समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं।

Next Post

पर्यावरण संरक्षण और नियमित योग जीवन के लिए जरूरी : प्रो. मिश्रा

Mon Jun 15 , 2026
सागर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अभियान के अंतर्गत रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, में कृषि संकाय और योग विभाग द्वारा वृक्षारोपण तथा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण और योग का आपस में बहुत गहरा संबंध […]

You May Like