दीपावली मिलन समारोह में सराफा व्यापारियों ने किए मुहूर्त के सौदे

इंदौर: दीपावली के अवसर पर सराफा व्यापारियों की ओर से आयोजित मिलन समारोह में आपसी मेल-मिलाप के साथ परंपरागत मुहूर्त के सौदे भी किए गए. कार्यक्रम में भोज और संगीत का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजजन और गणमान्य नागरिक शामिल हुए. सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर पर्व की खुशियां साझा कीं.

कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मालिनी गौड़, सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे. दो पार्षदों सहित समाज के कई प्रमुख लोगों ने भी समारोह में सहभागिता की. सराफा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अजय लाहोटी ने मुहूर्त के सौदों की परंपरा और कारोबार की प्रक्रिया के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि दीपावली पर सराफा बाजार में मुहूर्त के सौदों का विशेष महत्व रहता है. इस दौरान व्यापारी अपनी क्षमता और जरूरत के अनुसार चांदी की खरीदारी करते हैं. कोई 10 ग्राम चांदी का सौदा करता है तो कोई एक किलो तक की खरीदारी करता है.

लाहोटी ने बताया कि सराफा बाजार में मुहूर्त के सौदे खुले भाव पर होते हैं. यहां अनाज मंडी की तरह नीलामी या बोली की प्रक्रिया नहीं होती, बल्कि व्यापारी आपसी सहमति से भाव तय कर खरीद-फरोख्त करते हैं. जो व्यापारी तय भाव पर सौदा करना चाहता है, वह खरीदारी करता है और जिसे भाव अधिक लगता है, वह कम भाव की मांग रखता है. इस तरह खुले बाजार में आपसी सहमति से सौदे संपन्न होते हैं. उन्होंने बताया कि इस बार मुहूर्त के दौरान चांदी का भाव करीब 1 लाख इन्क्यानू हजार रुपये किलो तक रहा वही सोना मुहूर्त में एक लाख पैतालिस हजार तीन सौ पचास रुपये खुला. मुहूर्त के सौदों में व्यापारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और वर्षों पुरानी व्यापारिक परंपरा का निर्वहन किया. समारोह में संगठन के पदाधिकारियों का परिचय भी दिया गया. संगठन के अध्यक्ष हुकुम सोनी, उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता, मंत्री वसंत सोनी, सहमंत्री ईश्वर जैन और कोषाध्यक्ष अजय लाहोटी हैं. वहीं कोमल कोठारी प्रचार मंत्री सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य भी संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने भाई दूज की बधाई दी, भाई-बहन के अटूट प्रेम के बंधन के उत्सव का त्योहार बताया

Wed Nov 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस त्योहार को भाई-बहन के बीच गहरे स्नेह, आत्मीयता और अटूट बंधन का उत्सव बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संदेश में अपनी शुभकामनाएं देते हुए […]

You May Like