एडमिशन के लिए नहीं पहुंच रहे विद्यार्थी

जबलपुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर पूर्ण हो चुकी हैं। जिसका मूल्यांकन भी जिले में 21 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था। लेकिन अभी तक बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं हुए है, जिसका इंतजार विद्यार्थी बड़े ही बेसब्री से कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मई माह के पहले सप्ताह में माध्यमिक शिक्षक मंडल बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है।

फिलहाल बोर्ड परीक्षा का परिणाम नहीं आने के कारण इसका असर कॉलेज में भी देखने को मिल रहा है। जहां पर एडमिशन की प्रक्रिया करने के लिए छात्र-छात्राएं नहीं पहुंच रहे हैं,जब तक परिणाम सामने नहीं आता है तब तक विद्यार्थी भी एडमिशन लेने के लिए भी हिचकिचा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा 25 मार्च को समाप्त हो चुकी है। जिसका मूल्यांकन भी जिले में पूर्ण हो चुका है। अब जल्द ही परीक्षा परिणाम आने की संभावना है।

जिले में 43 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
जिले में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के लगभग 43 हजार विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाएं दी है। जिसमें हायर सेकेंडरी स्कूल दसवीं कक्षा के 24000 विद्यार्थी और हाई स्कूल बारहवीं कक्षा के 19000 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाएं दी हैं। इसके अलावा उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करना जिले के सैकड़ों शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा बोर्ड परीक्षा के समय से ही शुरू कर दी गई थी। अब सभी विद्यार्थियों को सिर्फ बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार है।

Next Post

नो पार्किंग में खड़े वाहनों को कराया व्यवस्थित

Thu May 1 , 2025
जबलपुर: यातायात के सुगम संचालन एवं दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा शहर के मुख्य क्षेत्र तीन पत्ती चौक से ब्लूम चौक तक, तीन पत्ती चौक से नौदरा चौक तक, नौदरा चौक से रसल चौक तैयबअली चौक तक वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग करवाया गया, एवं आम […]

You May Like