टीआईई ग्लोबल समिट-2026 में आज शामिल होंगे सीएम डॉ यादव, स्टार्टअप्स व निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जयपुर में आयोजित टीआईई ग्लोबल समिट-2026 में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे मध्यप्रदेश प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री समिट के मंच से मध्यप्रदेश के प्रौद्योगिकी एवं निवेश संबंधी दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेंगे, जिसमें उभरते और उच्च विकास वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा।

डॉ. यादव राज्य के प्राथमिकता प्राप्त प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की विस्तृत रूपरेखा वैश्विक निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ साझा करेंगे। साथ ही वे इनोवेशन एक्सपो का भ्रमण कर मध्यप्रदेश पवेलियन का दौरा करेंगे और वहां मौजूद स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स एवं उद्योग प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे।
समिट कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जयपुर से नई दिल्ली रवाना होकर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में भी शामिल होंगे।

Next Post

करंट की चपेट में आए दो चीतल और दो भैंस की मौत

Mon Jan 5 , 2026
रीवा: वन विभाग के करियाझर पहाड़ में जंगली सूअर के शिकार के लिए लगाए गए करंट में फंसे दो चीतल दो भैंस की मौत हो गई मौके पर पहुंचे वन मंडल के सभी अधिकारी कल रात से करियाझर पहाड़ पर वन मंडल के रीवा सीधी के सभी अधिकारियों का डेरा […]

You May Like

मनोरंजन