जबलपुर: यातायात के सुगम संचालन एवं दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा शहर के मुख्य क्षेत्र तीन पत्ती चौक से ब्लूम चौक तक, तीन पत्ती चौक से नौदरा चौक तक, नौदरा चौक से रसल चौक तैयबअली चौक तक वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग करवाया गया, एवं आम रोड पर खतरनाक तरीके से एवं नो पार्किंग में खड़े सभी प्रकार के वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् चालानी कार्यवाही की गई।
इसके साथ ही गंजीपुरा, बड़ा फुहारा, सुपर मार्केट रोड के अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर 150 चालान किये जाकर कुल 64600 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जबलपुर सोनाली दुबे व उप पुलिस अधीक्षक यातायात बैजनाथ प्रजापत्ति, संगीत्ता डामोर के निर्देशन में, प्रभारी यातायात मालवीय चौक सूबेदार राहुल सिंह ठाकुर,थाना प्रभारी यातायात गढ़ा हरिकिशन आटनेरे के द्वारा की गई। इस मौके पर यातायात पुलिस सिपाही मौजूद थे।
