जेसिका पेगुला को हराकर एरीना सबालेंका ने जीता मियामी ओपन का खिताब

मैड्रिड 30 मार्च (वार्ता) बेलारूस की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एरीना सबालेंका ने महिला एकल के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की जेसिका पेगुला को हराकर मियामी ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है।

मियामी ओपन में शनिवार को खेले गये खिताबी मुकाबले में बेलारूस के नंबर वन खिलाड़ी सबालेंका ने सीधे सेटे में चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिकी जेसिका पेगुला को 7-5, 6-2 से हराया।

यह सबालेंका के करियर का 19वां टूर खिताब है।

Next Post

मिचेल के पंजे से दिल्ली ने हैदराबाद को 163 रन पर समेटा

Sun Mar 30 , 2025
विशाखापत्तनम 30 मार्च (वार्ता) मिचेल स्टार्क पांच (विकेट) और कुलदीप यादव (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 163 रन के स्कोर पर समेट दिया। आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस […]

You May Like