मिचेल के पंजे से दिल्ली ने हैदराबाद को 163 रन पर समेटा

विशाखापत्तनम 30 मार्च (वार्ता) मिचेल स्टार्क पांच (विकेट) और कुलदीप यादव (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 163 रन के स्कोर पर समेट दिया।

आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र 37 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट खो दिये। पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (एक) रनआउट हुये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन (दो) को तीसरे ही ओवर में मिचेल स्टार्क ने आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसकी ओवर में उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी (शून्य) को भी अपना शिकार बनाकर दिल्ली को तीसरी सफलता दिलाई।पांचवें ओवर में ट्रैविस हेड 12 गेंदों में (22) भी स्टार्क का शिकार बने।इसके बाद अनिकेत वर्मा और हाइनरिक क्लासन ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट लिये 77 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर में मोहित शर्मा ने हाइनरिक क्लासन को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। क्लासन ने 19 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (32) रन बनाये। अभिनव मनोहर (चार) और पैट कमिंस (दो) को कुलदीप यादव ने आउट किया। मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे अनिकेत वर्मा को कुलदीप ने 16वें ओवर में आउट कर हैदराबाद के बड़े स्कोर खड़ा करने के मंसूबों पर पानी फेर दिया। अनिकेत वर्मा ने 41 गेंदों में पांच चौके और छह छक्के लगाते हुए (74) रनों की पारी खेली। अपना आखिरी ओवर फेंकने आये मिचेल स्टार्क ने पहले हर्षल पटेल (पांच) और वियान मुल्डर (नौ) को आउट कर हैदराबाद की पारी को 18.4 ओवर में 163 रन के स्कोर पर समेट दिया।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल स्टार्क ने 3.5 ओवर में 35 रन देकर पांच विकेट लिये और कुलदीप यादव को तीन विकेट मिले। मोहित शर्मा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

सीधी पुलिस की हिदायत मोटर साइकिल पर बिना अनुमति रैली नहीं

Sun Mar 30 , 2025
सीधी। पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस की जारी की जाने वाली सामान्य सावधानियों में नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर परिसरों ,देवालयों मे श्रद्धालु ज्यादा संख्या मे रहेंगे ।ऐसी स्थिति में दर्शानार्थी बनाई गई व्यवस्था अनुरूप ही दर्शन करें। व्यवस्था बिगाड़ने वाले व्यक्ति पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।यदि […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।