नीमच जिले में भयानक सडक़ हादसा, नयागांव क्षेत्र में आगे चल रहे ट्रॉले से जा टकराया ट्रक

नीमच। जिले के नयागांव क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। निम्बाहेड़ा की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रॉले से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया।

सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आंध्र प्रदेश से योगमय राष्ट्र व योगमय विश्व का आह्वान

Sun Jun 21 , 2026
* “करो योग, रहो निरोग”, यही योग का मंत्र है * योग पूरे विश्व के लिए हमारे पूज्य ऋषियों का अवदान, योगदान, विरासत व विज्ञान है * श्री नायडू एक विजनरी मुख्यमंत्री, उनमें दृढ़ता, सेवाभाव, समर्पण की भावना व अप्रतिम सृजनात्मक क्षमता विद्यमान : स्वामी रामदेव * योग को जनांदोलन […]

You May Like