यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है। IMD ने 27 जून को महाराष्ट्र के नागपुर, विदर्भ, पुणे और मराठवाड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
गर्मी से परेशान उत्तर भारत के लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत 16 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
अगले 3 से 4 दिनों में मानसून उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और गुजरात के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। दिल्ली-एनसीआर में मानसून तय से थोड़ा पीछे चल रहा है। अब इसके जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, प्री-मानसून गतिविधियों के चलते अगले कुछ दिनों तक आंधी और हल्की बारिश जारी रह सकती है।
27 जून को गरज-चमक के साथ बारिश और 28 जून को तेज हवाओं के साथ राहत मिलने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में 29 जून से 1 जुलाई के बीच कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। लखनऊ, मेरठ, नोएडा, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर समेत कई इलाकों में मौसम बदलने का अनुमान है।
विदर्भ में मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, शनिवार को विदर्भ के नागपुर, भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया, वर्धा और यवतमाल जिलों में बिजली कड़कने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। इन जिलों के लिए 27 जून को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
बिहार में भी 28 जून के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। अगले कुछ दिनों में राज्य के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
राजस्थान, एमपी और पहाड़ी राज्यों में अलर्ट
राजस्थान में 27 से 29 जून के बीच कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के साथ भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा समेत कई क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है।
आज से विदर्भ में भारी बारिश
दो दिन की हल्की बारिश के बाद राज्य में मौसम फिर बदलने वाला है। बारिश कम होने के बाद मुंबई और नागपुर जैसे इलाकों में गर्मी और उमस बढ़ गई थी लेकिन अब इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने 27 जून को राज्य के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।
शनिवार के लिए पुणे, सतारा, कोल्हापुर, सांगली और सोलापुर जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट जारी मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, नांदेड, लातूर और धाराशिव जिलों के लिए भी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। उत्तरी महाराष्ट्र के नाशिक और अहिल्यानगर जिलों के कुछ हिस्सों के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
