इटारसी क्रिकेट संघ की बैठक संपन्न, विष्णु पांडेय अध्यक्ष निर्वाचित

इटारसी। इटारसी क्रिकेट संघ की बैठक इटारसी में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। विष्णु पांडेय को संघ का अध्यक्ष,जाफर सिद्दिकी को कार्याध्यक्ष एवं राजीव दुबे को सचिव चुना गया। इस अवसर पर नगर के लगभग 40 से अधिक सक्रिय खिलाड़ी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने इटारसी में क्रिकेट के विकास, युवाओं को उचित मंच प्रदान करने और नियमित टूर्नामेंट आयोजित करने पर विस्तार से चर्चा की। विशेष तौर पर लैदर बाल क्रिकेट को एक बार पुन: प्रतिस्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। बेहद कम हो चुकी लैदर बाल क्रिकेट की विरासत को संवारने पर विशेष जोर दिया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विष्णु पांडेय ने कहा, _”संघ का मुख्य उद्देश्य इटारसी की प्रतिभाओं को आगे लाना और शहर को क्रिकेट के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है। जल्द ही पूरी कार्यकारिणी का गठन कर मैदान पर गतिविधियां शुरू की जाएंगी । जाफर सिद्दिकी ने खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। स्थानीय पत्रकार भवन मै आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक मै किक्रेट संघ के संरक्षक के रूप मै उमेश द्विवेदी ” जितेन्द्र ओझा, अनिल राठी, सत्येन्द्र पाल सिंह जगगी, एवं कुलभूषण मिश्रा का चयन किक्रेट संघ के संरक्षको के रूप मै किया गया ।अन्य उपस्थित सदसयो मै सुमेर सिंह चौहान, ,नीलेश चौधरी,नीरज झा, अमित जयसवाल, अमिताभ दुबे,अतुल राठौर,अर्पण दुबे, हरीश हनोतिया,उत्तम खाडे,विनोद वारसे , सुमित परदेसी, मनीष सेतपलानी, भागवत सिंह राजपूत, गोलू दबंग, धनराज खाडे, दीपू अग्रवाल, कुलदीप रघुवंशी,राहुल प्रधान, संतोष शर्मा बैठक में वरिष्ठ खिलाड़ियों सहित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी एवं पूर्ण सहयोग का आश्वासन ।

 

Next Post

श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में मंत्रोच्चार के साथ 556 अर्घ्य अर्पित, शांति की कामना

Sat Jun 27 , 2026
भोपाल। वर्धमान नगर दाता कॉलोनी स्थित श्री महावीर जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। विधान मंडल पर मंगल कलश की स्थापना कर इंद्र-इंद्राणियों ने मंत्रोच्चार के साथ मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं और 556 […]

You May Like