आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आईपीओ में निवेश के नाम पर 93 लाख की ऑनलाइन ठगी

इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में आईपीओ में निवेश का झांसा देकर 93 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है.

पुलिस के अनुसार सचिन गुप्ता पिता भगवानदास गुप्ता उम्र 47 वर्ष, निवासी साजन नगर ने आवेदन में बताया कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आईपीओ में निवेश कराने का झांसा देकर आरोपियों ने उनसे अलग अलग खातों में आरटीजीएस, एनईएफटी और यूपीआई के माध्यम से 93 लाख रुपये जमा करवा लिए और बाद में संपर्क तोड़ लिया. शिकायत पर थाना भंवरकुआं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

प्लॉट बेचकर कब्जा नहीं देने और धमकी देने का आरोप, चार पर धोखाधड़ी का केस

Thu Jan 29 , 2026
इंदौर:तिलकनगर थाना क्षेत्र में प्लॉट का विक्रय कर राशि लेने के बावजूद कब्जा नहीं देने और बाद में धमकी दिलवाने का मामला सामने आया है. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया है.पुलिस के अनुसार संतोष शाह पिता […]

You May Like