जल्द बनेगा नया सीएसपी कार्यालय, एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

दमोह। शहर के पुराने थाने में संचालित जर्जर सीएसपी कार्यालय के स्थान पर अब नया कार्यालय बनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) ने शुक्रवार को पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। पीएचक्यू से नए सीएसपी कार्यालय की स्वीकृति मिलने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही गई है। साथी इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक ने सागर नाका चौकी भी पहुंचकर निरीक्षण किया था वहां भी चौकी को व्यवस्थित बनाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने शहर के स्टेशन चौक, पथरिया फाटक, महाकाली चौक, पठानी मोहल्ला, धर्मपुरा,नूरी नगर, गढ़ी मोहल्ला, पुराना थाना, घंटाघर के अलावा और भी जगह का निरीक्षण किया था। इस दौरान सीएसपी एचआर पांडे, टीआई कोतवाली मनीष कुमार,चौकी प्रभारी सागर नाका विक्रम दांगी, इंजीनियर प्रशांत रोहित सहित पुलिस बल मौजूद था।

Next Post

हटा में ईद-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक

Fri Aug 21 , 2026
हटा/दमोह। थाना परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईद-मिलादुन्नबी पर्व व रक्षाबंधन को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर चर्चा हुई। एसडीएम राकेश मरकाम, एसडीओपी केपी सिंह, तहसीलदार उमेश तिवारी, प्रभारी सीएमओ राजेंद्र खरे, टीआई सुधीर बेगी सहित अधिकारी और गणमान्य […]

You May Like