उज्जैन: महाकुंभ हैकाथॉन 2025 का आयोजन मध्य प्रदेश सरकार, एमपीएसईडीसी द्वारा किया गया, जिसमें देशभर के युवाओं, आईटी कंपनियां से लेकर कई विचारको ने हिस्सा लिया. इसमें उज्जैन ने बाजी मारी है और ई -वे आईआईटी सॉल्यूशन कंपनी का चयन किया गया है.
दरअसल सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर डिजिटल व तकनीकी समाधान पर बेस्ट आईडियाज आमंत्रित किए गए, इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर के आईटी प्रोफेशनल्स, स्टार्टअप्स, संस्थानों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.
1000 से अधिक आइडियाज़
इस कार्यक्रम में 1 हजार से ज्यादा इनोवेशन आइडियाज़, रजिस्ट्रेशन के दौरान सबमिट हुए. 4 अलग-अलग थीम्स, जैसे स्मार्ट मोबिलिटी, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, डिजिटल अनुभव आदि पर प्रतिभागियों को आईडिया चुनने और प्रस्तुत करने का मौका मिला.
36 टीम का हुआ चयन
आयोजन की प्राथमिक चयन व शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया के बाद प्रतिभागियों से प्रोटोटाइप, सोर्स कोड एवं डेमो वीडियो माँगा गया. जूरी द्वारा इंटरव्यू और गहन मूल्यांकन के आधार पर 36 टीमों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया.
उज्जैन की ई – वे आईटी सॉल्यूशन कंपनी को अवसर
इस सूची में उज्जैन की ई-वे आईटी सॉल्यूशन टीम ने भी अपना नाम दर्ज करवाया है, जो उज्जैन का गौरव है और उज्जैन की एकमात्र आईटी कंपनी है जिसने यह सफलता प्राप्त की है. ई वे टीम के डायरेक्टर दीपक जैन ने बताया कि हमारे द्वारा 4 आइडियाज प्रस्तुत किये गए थे जिनमे से कुल 3 आइडियाज सेकंड राउंड तक पहुंचे और फाइनल में भी ईवे की एक टीम ने अपनी जगह बना ली है. अब यह टीम इंदौर के फाइनल लाइव राउंड में उज्जैन का प्रतिनिधित्व करेगी.
हैकाथॉन की मुख्य विशेषताएं
सिंहस्थ 2028 के तकनीकी समाधान के लिए इस आयोजन में मोबिलिटी, हेल्थ, सेफ्टी, डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन, जैसी थीम्स पर काम हुआ. आईआईएम इंदौर जैसी संस्थाओं के सहयोग, सीनियर ज्यूरी पैनल द्वारा टफ क्रॉस-म्ेश्चन व इंटरव्यू के दौरान आइडियाज का मूल्यांकन हुआ.
ई-वे के विचारों का सिंहस्थ में होगा क्रियान्वन
प्रथम राउंड में देश के विभिन्न राज्यों से 5 हज़ार आइडियाज सबमिट किए गए. द्वितीय राउंड में 250 टीम रही. अंत में चयनित 36 टीम में ई-वे आईटी सॉल्यूशन उज्जैन को मौका मिला. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मेरे साथ कंपनी के डायरेक्टर दीपक जैन, नितिन शर्मा, आशीष शर्मा और विशाल चौहान का सराहनीय योगदान रहा. हमने स्पर्धा में जो विचार प्रस्तुत किए उनका क्रियान्वन सिंहस्थ में होगा.
– दीपक जैन, डायरेक्टर ई -वे सॉल्यूशन कंपनी
